अवैध रूप से तालाब कब्जाकर घर बनाने वालों पर उठी कार्यवाही की मांग

परमात्मा मौर्या
गोंडा:- थाना इटियाथोक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे बसालत बढ़ाड़ गांव में एक सार्वजनिक तालाब बना हुआ है। जिसका गाटा संख्या 207 है, गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा तालाब को जबरन पाटकर घर बनाकर कब्जा लिया गया है। जिसके कारण पूरे गांव में नाले का पानी लोगों के घरों घुस रहा है। जल निकासी की भारी समस्या बनी हुई है। गांव के कुछ लोगों ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। लोगों का आरोप है की हल्का लेखपाल भी दबंगो से मिले हुए हैं कोई कार्यवाही नहीं होने दे रहे है। लेकिन ग्रामीण आला अधिकारियों से मिलकर दबंगो के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगा रहे हैं।
