बलात्कार, मारपीट व धोखाधड़ी के फरार 2 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

बलात्कार, मारपीट व धोखाधड़ी के फरार 2 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

जीत नारायण

लखनऊ:- पुलिस आयुक्त एस.बी शिरडकर कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशन पर विनीत जायसवाल पुलिस उपायुक्त दक्षिणी लखनऊ के निर्देशन में शशांक सिंह अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन कमिश्नरेट लखनऊ एवं अमित कुमावत सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज कमिश्नरेट लखनऊ के नेतृत्व में थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस द्वारा धारा 376 एवं आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त अमन श्रीवास्तव उर्फ़ ऋषभ पुत्र नीरज श्रीवास्तव निवासी सोंधिया बुजुर्ग थाना दुर्गा पट्टी जिला कुशीनगर उम्र 24 वर्ष को संस्कृति चौराहा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि उक्त अभियुक्त पर आईटी एक्ट, धारा 376 सहित 323, 325, 507, 328, 420, 406, 66e व 67a में धाराओं में मामला दर्ज था। जिसमें पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक आनंद कुमार, कांस्टेबल रोहित गुर्जर मौजूद रहे।

इसके साथ ही पुलिस के द्वारा एक अन्य अभियुक्त मंगलू पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी मलूकपुर थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ 58 वर्ष को मलूकपुर गांव के बाहर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। अभियुक्त पर 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज था। उक्त व्यक्ति को पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक संतोष कुमार गौड़ कांस्टेबल दीपक शाह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *