नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

 

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम

गोंडा:- पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त- शिवपूजन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 मनकापुर में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

1. शिवपूजन पुत्र बेचन कोरी निवासी ग्राम तिवारी पुरवा मौजा बनकसिया शिवरतन सिंह थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा।

1. मु0अ0सं0-453/23, धारा 363,504,342,376(3) व 5एल/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 राकेश कुमार ओझा मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *