चोरी की मोटर साइकिल व गिरोह को गिरफ्ताऱ कर जेल भेजा गया

रोहित जायसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम

गोण्डा:- पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वाहन चोरी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त परभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को दिए थे।
सभी निर्देश में थाना वजीरगंज पुलिस क्षेत्र भ्रमण के दौरान वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद मोटरसाईकिल व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त वसीम के कब्जे से 25,000/- रूपये बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भिन्न-भिन्न स्थानों से मोटरसाईकिलों को चोरी करते थे तथा उनको विक्री कर अनुचित लाभ कमाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना वजीरगंज में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. मो0 आरिफ पुत्र साकिर उल्ला उर्फ बुचे नि0 डहवा विरहमतपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. वसीम उर्फ लप्पड़ पुत्र मुस्तकीम नि0 विरहमतपुर खास थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *