अवैध पार्किंग, ओवरस्पीड करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुये उनके चालान काटे जाने की कार्यवाही की जायें सुनिश्चित- डॉ0 रोशन जैकब

जीत नारायण
लखनऊ:- शासन की मंशा के अनुरूप मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के उद्देश्य से दुबग्गा चौराहे का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले चौराहों पर यातायात व्यवस्था की सुगमता के लिए आम जनमानस से आह्वान किया कि वह ट्रैफिक नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें ताकि चौराहों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जन सामान्य को यातायात नियमों का अधिक से अधिक पालन सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक अपने-अपने वाहन चलाते हुए शत प्रतिशत रुप से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में भी कमी आ सकेगी। अपने स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि अवैध पार्किंग, ओवरस्पीड करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुये उनके चालान काटे जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें, ताकि जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके और किसी के भी द्वारा यातायात नियमोें का उल्लघन न किया जा सकें। उन्होंने निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था की निगरानी हेतु लगाए गए सभी कैमरे सुचारू रहे ताकि उल्लंघनकर्ताओं पर पैनी निगरानी रखी जा सके। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर के चौराहों पर जो भी टेक्चर बन रहे हैं और उनका कार्य कंप्लीट हो गए हो तो उनकी बैरिकेडिंग खोल दी जाए जिससे कि अनावश्यक जाम की स्थिति न बने। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि बिना खुदाई करें सड़क को चौड़ीकरण कराए जाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए। सड़क किनारे बने बड़े अनावश्यक डिवाइडर को छोटे करने के लिए भी निर्देशित किया साथ ही चौराहे पर बिना खोदे जितना काम हो सके उसको तत्काल समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सर्विस लेन पर खड़े अनावश्यक वाहनों को तत्काल हटाया जाए जिससे कि जाम की स्थिति न बने। मंडलायुक्त ने नगर निगम को निर्देश दिए की सड़क के किनारे बने नाले के ऊपर वेंडिंग ज़ोन तैयार किया जाए साथ ही चौराहों पर जहां-जहां साइनस की जरूरत है वहां पर तत्काल साइनस बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त, एल0डी0ए0, नगर निगम, पी0डब्ल्यू0डी0 सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
