कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन, पूर्व प्रधान ने विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- रानीपुर नगर पंचायत के समीप स्थित ग्राम पंचायत ग्राम टिकरी में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों टीमों के द्वारा भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई गई। कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कर्ता पूर्व प्रधान बृजेंद्र सिंह यादव टिकरी रहे। आपको बता दें कि फाइनल मैच कचनेव और धमना के मध्य खेला गया और एक पॉइंट से धमना टीम विजय रही।

इस दौरान ठाकुरदास कुशवाहा, भगवत कुशवाहा, श्यामलाल कुशवाह, बृजभान मास्टर, हरनारायण दादा, भागीरथ नाना और आयोजन कमेटी काशीनाथ पंडा, हरेंद्र कुशवाहा और कॉमेंटेटर सोनेंद्र विश्वकर्मा और अंपायर महेश कुशवाहा व उमेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा पंकज कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, प्रेम नारायण कुशवाहा आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *