अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी,अवैध दावाए मिलने पर किया सीज

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)

गोंडा:- एमसीडी देवीपाटन मंडल गोंडा के निर्देश पर संयुक्त टीम गठन कर जनपद राजिया बानो औषधि निरीक्षक गोण्डा बलरामपुर औषधि निरीक्षक आलोक कुमार त्रिवेदी द्वारा अवैध प्रांजल मेडिकल स्टोर नवाबगंज CHC के पास लोहे की गुमटी में बिना लाइसेंस एवं प्रतिबंधित दवाइयों के विरुद्ध कार्यवाही, नवाबगंज तहसील गोंडा में छापों के दौरान बिना लाइसेंस के बृजेश कुमार तिवारी द्वारा संचालित प्रांजल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया जिसमें 80 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां जिनकी कीमत लगभग 109977 ( एक लाख नो हजार नौ सौ सत्तर) रुपये है। जब्त कर लिए गए. तीन संदिग्ध नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु एकत्र किये गये। अनुपालन एवं परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर माननीय न्यायालय में परिवाद वाद दायर किया जायेगा।

औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री ना हो, और आम लोगों को सही और अच्छी दवा मिल सके, इस उद्देश्य से समय-समय पर दवा दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *