नगर पंचायत कटेरा में ठेका नीलामी

अरविंद आर्य
झांसी:- कटेरा नगर पंचायत कटेरा में ठेका नीलामी के सम्बंध में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत स्थित रुद्र सागर/गेवड़ा तालाब में मछली पालन हेतु 10 वर्ष ठेके की नीलामी सार्वजनिक रूप से नगर पंचायत कटेरा द्वारा 5. 9 .2023 को समय 12:00 बजे दिन में एवं ठेका वजन कशी की नीलामी 3:00 बजे स्थान कार्यालय नगर पंचायत कटेरा के सभागार में किया जाना है। ठेका वजन कशी की शर्तें कार्यालय में देखी व पढी जा सकती हैं। अतः इच्छुक व्यक्ति समय से उक्त तिथि पर उपस्थित होकर बोली में भाग ले सकते हैं।
