नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)
गोंडा:- एसपी गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त आकाश शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 700 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी गिरफ्तार कर्ता टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक शरद कुमार मय टीम।
