ग्राम सभा हरखपुरा में हो रहा है सरकारी धन का दुरुपयोग

ग्राम सभा हरखपुरा में हो रहा है सरकारी धन का दुरुपयोग

घनश्याम श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सरकारी योजनाओं में कैसे हो रहा लूट पाट

महराजगंज शिकारपुर आप को बताते चले की जिले के विकास खण्ड सिसवा बाजार अंतर्गत ग्राम सभा हरखपुरा जो कि ये ग्राम सभा परफारमेंस ग्रांट में चुना गया है करोड़ों का बजट आया है ग्राम सभा हरखपुरा में कई जगह सीसी रोड बना है जिसमें कई जगह काम चालू हो चुका है ग्राम प्रधान द्वारा जो ठेका टेंडर ठेकेदारों को दिया गया है उस कार्य में मानक के अनुरूप कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीण परेशान है कुछ ग्रामीणों के द्वारा यह आरोप लगाया गया कि ठेकेदार और ग्राम प्रधान की मिली भगत से सरकार द्वारा जो करोड़ों रुपया इस ग्राम सभा में आया है उसमें कई कार्य ऐसे हैं जो काम हुआ ही नहीं पैसा निकाल लिया गया

जब इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो कई बार आपत्ति करने लगे इस बात पर की काम नही हुआ और बिल हो रहा तो ग्राम प्रधान और ठेकेदार फसते हुए नजर आने पर उस कार्य को आनन फानन में तत्काल कराया जो मानक विभिन्न गुणवत्ता से तैयार कर दिया लेकीन काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया तो ठेकेदार और ग्राम प्रधान द्वारा कहा गया कि सरकार जितना पैसा दिया उतना कार्य कर रहे हैं करोड़ों रुपए खर्च कर सरकार की आंखों में धूल कैसे झोखा जा रहा है ये बताते हैं ग्राम सभा हरखपुरा के सीसी रोड निर्माण कार्य
हमारे संवाददाता द्वारा मौके पर जाकर देखा गया तो सीसी रोड मे सैम ईट का प्रयोग किया जा रहा और सिल्ट बालू और थर्ड क्वालिटी का मोरंग बालू का प्रयोग कर रहे हैं छ: बोरा बालु में एक बोरा सीमेंट का परयोग हो रहा है दबे आवाज में कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक से अगर कोई अधिकारी आता है तो मौके पर जाकर खाना पूर्ति कर वापस चले जाते हैसरकारी विद्यालय में जो बाउंड्री वॉल किया जा रहा है वह मानक विहीन है उसमें सिमेंट का प्रयोग कम बल्कि बालू की मात्रा ज्यादा 4 इंच की दीवार चलाई जा रही है जिससे दीवाल कभी भी गिर सकता है दीवाल गिरने के उपरांत संभवत अगर उस दीवार के नजदीक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे आते हैं तो दीवाल गिरेगी जिससे बच्चों को काफी छोटे आ सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *