मेला जलविहार को लेकर थाने हुई बैठक, मेला स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

अरविंद आर्य

झांसी:- कस्बा कटेरा के ऐतिहासिक जलविहार महोत्सव को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा सुरक्षा और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखकर निरीक्षण कर आयोजकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। जिससे यह मेला जलविहार महोत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
बता दें कि कटेरा में मेला जलविहार महोत्सव शुरू होने के कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है। इसी को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर गोपेश तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीमोहन सिंह ने थाना कटेरा में थानाध्यक्ष महाराज सिंह व चेयरमैन धनीराम डबरया, नगर पंचायत के पार्षद, धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरीरिको साथ बैठक आहूत की गई। जिसमें मेला जलविहार महोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने पर चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी ने कहा मेला जलविहार महोत्सव में सिर्फ सांस्कृतिक व मर्यादित कार्यक्रम ही किये जायेंगे। मेला परिसर सीसी टीवी कैमरों लैस किया जायेगा। सीओ हरीमोहन सिंह 2013 में हुए मेला काण्ड जिक्र करते हुए थानाध्यक्ष महाराज सिंह को अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने नंदसागर तालाब, जलविहार मेला ग्राउंड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल चलकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थानाध्यक्ष महाराज सिंह से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाए और हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। लोगों से आवाहन किया है कि यदि उन्हें कहीं से कोई अप्रिय सूचना मिलती है तो वह तत्काल इसे पुलिस को बताए जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान चेयरमैन धनीराम डबरया, हरचरन विश्वकर्मा, डॉ लाखनसिंह यादव,
रामभरोसे सोनी, राजेन्द्र जैन, रामदास राजपूत, महेश कटैरिया, लक्ष्मीनारायण पुरोहित, संजीव डेंगरे, पत्रकार भूपेन्द्र गुप्ता, महादेव भास्कर, सतेन्द्र राय, दिनेश साहू, अरविन्द्र आर्य नगर पंचायत के पार्षद व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *