चोरी की योजना बना रहे तीन युवकों को माल पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चोरी की योजना बना रहे तीन युवकों को माल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अभिषेक कुमार संवाददाता
लखनऊ। थाना माल की पुलिस टीम ने चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर, एक जिंदा कारतूस, चौदह हजार रुपए नगद व एक मोटरसाईकिल भी बरामद की है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को काकराबाद नवनिर्मित ओवरब्रिज के पास आउटर रिंग रोड से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी हरदोई जनपद में अतरौली थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जब पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद मोटरसाइकिल के बारे में पूछा तो मोटरसाईकिल से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिसके कारण उक्त मोटरसाईकिल को धारा दो सौ सात एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि साहब हम लोग यहाँ पर इकट्ठा होकर चोरी की योजना बना रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। पुलिस ने धारा तीन बटा पच्चीस आयुध अधिनियम व चार सौ एक के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक समीम खान, उप निरीक्षक ज़फ़र अब्बास, आरक्षी प्रकाश यादव, आरक्षी पवन कुमार, आरक्षी आकाश कुमार शामिल रहे।
