सरस्वती ज्ञान मंदिर में बच्चों ने मनाई गांधी जी की जयंती

अरविंद आर्य

झांसी:- 2 अक्टूबर को दो दो महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कटरा के सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रधानाचार्य राकेश कुमार , धर्मदास, रामेश्वर प्रसाद, राघवेंद्र पुरोहित, जीवनलाल, जितेंद्र कुमार एवं साधना तथा छात्र-छात्राओं में जयंक प्रताप ,जानवी आर्य ,राघवेंद्र , मुस्कान, इशांत, शिवी , समर, अनन्या और भी भैया बहन के द्वारा दीप प्रज्वल तिलक कर तथा पुष्प चढ़कर मनाया गया। प्रधानाचार्य तथा सभी आचार्य जी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन धर्मदास आचार्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *