गौरा विधायक प्रभात वर्मा को विश्वविद्यालय स्थापना के लिए सोपा ज्ञापन

संवाददाता : अनिल कुमार साहू

गोंडा में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर छात्र पंचायत के माध्यम से लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज कार्यक्रम के 37वें दिन गौरा के विधायक प्रभात वर्मा जी को ज्ञापन सोपा गया इस अवसर पर छात्र पंचायत के संयोजक शिवम पांडेय ने बताया कि विगत कई दिनों से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शासन को ज्ञापन दिया गया है इसी क्रम में हम लोग जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे रहे हैं इसी को लेकर आज गौरा के विधायक प्रभात वर्मा जी को ज्ञापन दिया गया है तथा उनसे निवेदन किया गया है कि गोंडा में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर आप माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर गोंडा में विश्वविद्यालय की स्थापना हो जिससे तमाम छात्र जो बाहर जाकर उच्च शिक्षा नहीं ले सकते हैं उन्हें गोंडा में उच्च प्राप्त हो सके व ज्ञापन लेने के पश्चात विधायक प्रभात वर्मा ने बताया कि इस ज्ञापन को लेकर हम माननीय मुख्यमंत्री जी से जल्द ही मिलेंगे तथा पत्र के माध्यम से भी आश्वासन दिया है वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन पांडेय ने भी बताया है कि हम सभी छात्र पंचायत के इस छात्र आंदोलन में उनके साथ हैं तथा गोंडा में विश्वविद्यालय बनाने के लिए आगामी 16 अक्टूबर को हम सभी गोंडा पहुंचेंगे और छात्रों के साथ आवाज को बुलंद करेंगे इस अवसर पर छात्र नेता सूरज शुक्ला, अवधेश तिवारी,धर्मेंद्र शुक्ला ,हिमांशु तिवारी ,सतीश मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *