मिशन शक्ति के तहत एमएलसी की मौजूदगी में पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों को बांटे पिंक कार्ड

अरविंद आर्य

थाना कटेरा जनपद पुलिस द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति (शक्ति दीदी) फेज 0.4 के तहत थानाध्यक्ष कटेरा महाराज सिंह मय हमराह का0 प्रवेश कुमार व का0 हिमांशु सचान और म0 का0 कीर्ती सिंह , म0 का0 स्वाती चौहान द्वारा कंचनपुरा खिरक पठगुंवा दुर्गा पांडाल में मौजूद एमएलसी श्रीमती रमा आर पी निरंजन के नेतृत्व में जाकर बालिकाओं और महिलाओं को एकत्रित कर लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम तथा पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना मुख्यमंत्री आवास योजना वृद्धा पेंशन योजना उज्ज्वला योजना आदि योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090/1098/1076/112/102/108/112 /181 आदि के बारे में विधिवत जानकारी दी गई बालिकाओं के सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *