गुरुग्राम पुलिस द्वारा 3 मनचलों को सिखाया सबक।

गुरुग्राम पुलिस ने 3 मनचलों को सिखाया सबक।

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- शत्रुजीत कपूर पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के आदेशानुसार महिलाओं की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेफ सिटी कैम्पेन के तहत विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशन में कार्य करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा दिनांक 28 नवंबर 2023 को 3 मनचलों को काबू करके उसके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की गई जिसकी पहचान कंचन, गौरव व अरसलान के रूप में हुई।

कंचन व गौरव मनचलों को महिला चौकी सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड, सोहना के पास से काबू किया गया। तथा अरसलान मनचले को थाना महिला, मानेसर व दुर्गा शक्ति की पुलिस टीम द्वारा गांव खोह से काबू किया। पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त मनचलों के परिजनों को बुलाया गया। मनचलों के परिजनों की उपस्थिति में उससे लिखित में माफीनामा लिया गया व भविष्य में इस प्रकार की कोई गतिविधि ना करने की चेतवानी देकर परिजनों के हवाले किया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मनचलों को रंगेहाथ काबू करने के उद्देश्य से महिला पुलिकर्मियों को चिन्हित स्थानों पर सिविल कपड़ों में तैनात किया जाता है।

सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मी मनचलों की गलत गतिविधियों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उन्हें रंगेहाथ काबू करती है और सम्बन्धित पुलिस थाना में ले जाकर उनके परिजनों को थाना में बुलाकर उनके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की जाती है तथा महिलाओं का सम्मान करने व महिला सुरक्षा के बारे में देने सहित महिला विरुद्ध अपराधों के लिए कानून में दिए गए प्रावधानों के अनुसार होने वाली कार्यवाही-सजा के बारे में जानकारी दी जाती है, ताकि वे भविष्य में महिलाओं का सम्मान करें और किसी गलत गतिविधि का हिस्सा ना बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *