एस0ओ0जी0/सर्विलांस व ड्रग विभाग की गिरफ्त में आए दो नशे के सौदागर,प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)
गोंडा:- एसपी गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों नशीले पदार्थो की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षो व प्रभारी एस0ओ0जी0,सर्विलांस को दिये थे।थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है थाना कोतवाली नगर पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर की खास सूचना प्राप्त हुई की कटहाघाट रोड निर्माणाधीन मकान असलम किराना स्टोर के सामने दो व्यक्ति मेडिकल के लाइसेंस की आड़ में नशीली दबाइयों का कारोबार करते है सूचना पर थाना कोतवाली नगर एस0ओ0जी0 सर्विलांस व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर कटहाघाट रोड स्थित निर्माणाधीन मकान असलम किराना स्टोर के सामने से दो अभियुक्त जाबिर हुसैन व आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18,000 अल्प्रासेफ टैबलेट,नशीली सीरप codisafe serup की 820 शीशी Ascodex-CD की 26 शीशी BUPIN Injection के 125 एम्पुल बरामद किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम मे रजिया बानो ड्रग इंसपेक्टर जनपद गोण्डा उप निरीक्षक शरद कुमार अवस्थी थाना उप निरीक्षक सादाब आलम प्रभारी सर्विलांस उप निरीक्षक सर्वजीत गुप्ता प्रभारी एसओजी हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह हेड कांस्टेबल पंकज सिंह हेड कांस्टेबल आनंद प्रकाश सिंह,एसओजी टीम कांस्टेबल अंशू वर्मा कांस्टेबल ब्रजमोहन लाल थाना नगर गोण्डा मय टीम शामिल रहे।
