थानाध्यक्ष ने की व्यापारियों के साथ बैठक

अरविंद आर्य
झाँसी:- कटेरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष महाराज सिंह ने व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में थानाध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ कस्बे की विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर बातचीत की। व्यापारियों से बात करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें।
वहीं व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान पर सीसी कैमरे लगाए जाने तथा किसी भी संदिग्ध की तत्काल पुलिस को सूचना दी जाने के लिए अपील की।
दुकानों के आगे निर्धारित सीमा से अधिक सामान न रखें। बाजार में जाम की स्थिति न बनने दें। पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा व सहयोग के लिए हैं। असामाजिक तत्वों व नशा बेचने इत्यादि का अवैध धंधा करने वालों के बारे में भी पुलिस को सूचना दें। बैठक में सर्दी के मौसम व धुंध के समय में रात के समय में दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर रामभरोसे सोनी, संतोष अहीरवार, संजीव डेंगरे, हरचरण विश्कर्मा, कमल गौतम, अनुज गुप्ता, काजू गुप्ता, योगेन्द्र यादव, भूपेन्द्र गुप्ता, सतेन्द्र राय, अरविन्द्र आर्य, कमलेश झा सहित नगर के व्यापारी मौजूद रहे।
