गुड़गांव-18 एकड की अनाधिकृत कालोनी जमीदोंज
गुड़गांव-18 एकड की अनाधिकृत कालोनी जमीदोंज

सन्तोष कुमार यादव
गुड़गांव:- सोमवार को डीटीपी दस्ते की बोहराकलां, मोकलवास व बासमाम्बी में जमकर जेसीबी चली। 18 एकड के भूभाग में विकसित की जा रही पूरी कालोनी को जमीदोंज कर दिया गया। पुलिस स्टेशन बिलासपुर अधिकार क्षेत्र के तहत भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, चारदिवारी, संपूर्ण सडक नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
5 एकड के क्षेत्र में फैली अनधिकृत कॉलोनी बोहराकलां गांव में की गई। जहां 5 डीपीसी व पूरे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। इसके विभाग का दस्ता मोकलवास के 6 एकड के भूभाग में तैयार की जा रही अनधिकृत कॉलोनी में 01 डीपीसी व कालोनी के लिए बनाई गई संपूर्ण सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद तीसरी कार्रवाई बासलांबी गांव के 7 एकड़ क्षेत्रफल में बनी 10 डीपीसी, 3 चारदीवारी व संपूर्ण सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
इस अवसर पर डीटीपी सुमित मलिक, जेई सचिन, एफटी रोहन मौजूद रहे। जबकि जीएमडीए के एसडीई हेमन्त सैनी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि दिनों दिन की जा रही विभाग की कार्रवाई से कच्ची कालोनियां काटने वाले लोगों की धडकनें बढी हुई है। बताया गया है कि कई ऐसे लोग है जो इस काम को अब पूरी तरह से छोड दूसरे कार्य शुरू कर चुके है। वही तोडफोड के दौरान साइट पर एकत्र हुए लोगों से अपील की गई कि वे अपनी मेहनत की कमाई को अनधिकृत कॉलोनियों में निवेश ना करें। जमीन/प्लॉट खरीदने से पूर्व विभाग के कार्यालय से संपर्क करें।
