हिंदुत्व अगर भड़क जाएगा तो देश में रहना मुश्किल हो जाएगा’, ओवैसी पर भड़के राहुल प्रधान
हिंदुत्व अगर भड़क जाएगा तो देश में रहना मुश्किल हो जाएगा’, ओवैसी पर भड़के राहुल प्रधान

सन्तोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- गाजियाबाद भाजपा (किसान मोर्चा) पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल प्रधान ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा, ओवैसी देश के नौजवानों को भड़काना चाहते हैं… मुझे लगता है जो भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. उससे वो घबराहट में हैं.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी अपने भाषण और एक धर्म के खिलाफ बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहते हैं. वो अक्सर अपने भाषणों में मुस्लिम नौजवानों को अपनी मिल्ली हमीयत और ताकत को बरकरार रखने के लिए भड़काते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक भाषण में राम मंदिर पर निशाना साधते हुए मुस्लिम नौजवानों से मस्जिदों को आबाद रखने की अपील की थी.
नौजवानों को भड़काना चाहते हैं ओवैसी… राहुल प्रधान
ओवैसी के इस बयान पर भाजपा नेता राहुल प्रधान ने आलोचना की है. उन्होंने कहा कि वो (ओवैसी) देश के नौजवानों को भड़काना चाहते हैं… मुझे लगता है जो भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. उससे वो घबराहट में हैं… वो उन्माद फैला रहे हैं… अगर वो उन्माद फैलाने का प्रयास करेंगे तो वो हिंदुत्व की ताकत को वो नहीं समझ रहे हैं… हिंदुत्व अगर भड़क जाएगा तो देश में रहना मुश्किल हो जाएगा… ऐसे उग्रवादी तत्व को तुरंत जेल में भेज देना चाहिए.
भाजपा प्रवक्ता ने भी किया था विरोध
राहुल प्रधान से पहले बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि ओवैसी का बयान भड़काऊ है और हिन्दुओं के प्रति द्रोह की भावना दिखाता है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरी तरह संवैधानिक व्यवस्था के अधीन हो रहा है. साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आधार पर श्री राम जन्मस्थान हिन्दुओं को सौंपा गया है.
