50 हजार रुपयों का ईनामी व वांछित आरोपी रवि बंगा गिरफ्तार।

दिव्या पाहुजा हत्याकांड में 50 हजार रुपयों का ईनामी व वांछित आरोपी रवि बंगा गिरफ्तार।

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव ( गुरुग्राम )

गुरुग्राम : 26 जनवरी 2024 दिनांक 03.01.2024 को थाना सैक्टर-14, गुरुग्राम के क्षेत्र में स्थित होटल सिटी प्वाइंट नजदीक बस स्टैंड, गुरुग्राम में बलदेव नगर, गुरुग्राम की रहने वाली 27 वर्षीय दिव्या पाहुजा नामक युवती की हत्या करके उसके शव को कही फेंक दिया गया था। मृतिका युवती की बहन की शिकायत पर थाना सैक्टर-14, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह सहित उसके साथी हेमराज, ओम प्रकाश, मेघा, प्रवेश व बलराज सिंह गिल को गिरफ्तार करके मृतिका के शव को भी बरामद किया गया था। उपरोक्त अभियोग में मृतिका के शव को बलराज सिंह गिल के साथ मिलकर ठिकाने लगाने वाला आरोपी रवि बंगा वांछित होने पर इसकी (रवि बंगा) गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस द्वारा 50 हजार रुपयों का ईनाम घोषित किया गया था। इसी कड़ी में आगामी कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज दिनाँक 26.01.2024 को उपरोक्त अभियोग में वांछित 50 हजार रुपयों के ईनामी आरोपी/बदमाश रवि बंगा निवासी गुरुद्वारा रोड मॉडल टॉउन, हिसार को जयपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा आज दिनाँक 26.01.2024 को आरोपी को माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके 03 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है, पुलिस हिरासत रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी, पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *