मधवापुर गांव में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में होने वाला भव्य मेला 18 व 19 सितंबर को।

अभिषेक कुमार विशेष संवाददाता
मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने हेतु भारी पुलिस बल रहेगा मौजूद।
मेले के दूसरे दिन होगा विराट कुश्ती दंगल, नामी-ग्रामी व विभिन्न जनपदों के पहलवान लेंगे हिस्सा।
मेले में होगी सीतापुर की मशहूर नौटंकी, सभी दृश्य होंगे फिल्म जैसे।
शिव मंदिर सेवा समिति व ग्रामीणों के सहयोग से कराया जा रहा है मेला।
लखनऊ/मलिहाबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शिव मंदिर सेवा समिति ग्राम मधवापुर मलिहाबाद द्वारा दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन कराया जा रहा है। यह मेला जन्माष्टमी के चतुर्थी को हर वर्ष लगता है। आपको बता दें कई वर्षों से ग्राम मधवापुर में होने वाला मेला इस वर्ष 19 व 20 सितंबर दिन सोमवार और मंगलवार को लगेगा। यह मेला शिव मंदिर सेवा समिति व ग्रामीणों के सहयोग से कराया जा रहा है। बताते चलें कि यह मेला करीब 4 दशकों से होता चला आ रहा है। तहसील मलिहाबाद क्षेत्र अंर्तगत माल-मलिहाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित मधवापुर गांव में सड़क के दोनों छोर पर यह मेला लगेगा। शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा मेले की देखरेख हेतु करीब 50 युवकों की एक टीम भी बनाई गई है।
ग्रामीणों ने बताया इस वर्ष शिव मंदिर सेवा समिति एवं ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों से चंदा जुटाकर इस मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। मेले में दोनों दिन स्थानीय थाने की पुलिस भी मौजूद रहेगी ताकि मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। पुलिस को बैठने हेतु एक उचित स्थान भी चुना गया है जहां पर पुलिस मौजूद रहेगी व समय-समय पर मेले में गश्त भी करती रहेगी। यदि मेले में कोई भी व्यक्ति उपद्रव करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मेले में कई रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भक्ति भजन, रामडोल फेरी, नाग नाथना, कंश वध, कृष्ण भगवान की रहस्यमयी लीला की झांकी, विराट कुश्ती दंगल, सीतापुर की मशहूर नौटंकी एवं जन जाग्रति धार्मिक कार्यक्रम कवि सम्मेलन व महिला डांसरों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर डीजे डांस आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मेले के मुख्य कार्यक्रमों में प्रथम दिवस 18 सितंबर दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक भक्ति भजन एवं सांय 3 बजे से सांय 7 बजे तक रामडोल फेरी, नाग नाथना, कंश वध, श्री कृष्ण भगवान की रहस्यमयी लीला की झांकी व रात्रि 8 बजे से कवि सम्मेलन और मशहूर महिला डांसरों द्वारा डीजे ऑर्केस्ट्रा होगा। जिसमें कवि सम्मेलन मध्यरात्रि 2 बजे तक व डीजे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। मेले के द्वितीय दिवस 19 सितंबर दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विराट कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। जिसमें क्षेत्र के नामी ग्रामी व विभिन्न जनपदों के मशहूर पहलवानों द्वारा कुश्ती होगी। तो वहीं रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक सीतापुर की मशहूर नौटंकी होगी जिसमें आए हुए कलाकार भाग लेकर अपना-अपना प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें इस मशहूर नौटंकी में सभी दृश्य किसी फिल्म की तरह होंगे जो दर्शकों को काफी ज्यादा उत्साहित करेंगे।
मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु शिव मंदिर सेवा समिति मेला कमेटी के प्रबंधक रामदास, उप प्रबंधक मुनेश्वर रावत, अध्यक्ष राम प्रसाद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार रावत, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, सलाहकार राजेन्द्र, सदस्य अशोक कुमार, सदस्य फूलचंद्र, सदस्य सूरज, सदस्य बिंदर, सदस्य सर्वेश कुमार, सदस्य राम सिंह, सदस्य मकरंद ( एडवोकेट ), सदस्य सर्वेश कुमार ( बाबा ) एवं राजकुमार ( मास्टर ), कमलेश ( टेलर ), सरोज ( स्वास्थ्य विभाग ), सत्यप्रकाश ( प्रबंधक ), विमलेश कुमार ( उत्तर रेलवे ) आदि का विशेष सहयोग है।
