डाक बंगला के समीप रखी गुमटी पर अचानक गिरा पेड़, चाय पीने आये लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- कुदरत की मार के आगे हर इंसान दिवस नजर आता है। पहले जहां पानी ना बरसने से लोग परेशान थे। तो अब बारिश हो जाने के बाद भी लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। खेत खलियान पानी से भरे हुए नजर आ रहे हैं। पहले जहां फसलों के सूखने का डर सता रहा था तो वहीं अब फसलों के सड़ने की चिंता सताने लगी है। आपको बता दें कि आज बारिश के चलते मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंडरा में स्थित डाक बंगला के पास रखी हुई छोटी सी गुमटी पर जहां सुबह सुबह लो चाय नाश्ता करने के लिए आए थे कि अचानक पास में लगा हुआ बबूल का पेड़ गुमटी पर आकर गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान लोगों ने भाग कर अपनी जान बचा ली। बताया गया कि भूरे रैकवार ग्यासीलाल गुमटी चला कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है। तो वही सुबह सुबह अचानक पेड़ गिरने से गुमटी में काफी नुकसान हो गया और दुकान में रखा हुआ लगभग सभी सामान खराब हो गया।
