आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा।

आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा।

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव :- आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में सोमवार को नगर निगम गुरूग्राम द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके तहत शीतला कॉलोनी व अशोक विहार में निगम का पीला पंजा चला सोमवार को सहायक अभियंता यतेन्द्र, कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा, विनीत व राहुल यादव की टीम जेसीबी व पुलिस फोर्स लेकर शीतला कॉलोनी तथा अशोक विहार में पहुंची। यहां पर टीम ने 8 अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाया। इनमें कमर्शियल, रिहायशी व सर्विस स्टेशन आदि भवन शामिल हैं। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा समय-समय पर इस क्षेत्र में निर्माणाधीन भवनों पर कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में सोमवार को भी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *