भारतीय सेना में भर्ती होने की ख़ुशी में उड़े अबीर गुलाल

संवाददाता : अनिल कुमार साहू
विकास खंड इटियाथोक के ग्राम पंचायत मध्यनगर के रहने वाले दुष्यंत कुमार का अग्निवीर में चयन होने की ख़ुशी गाँव मनाई गयी। शुक्रवार को नाशिक से गाँव पहुंचे भारतीय सेना के सैनिक का फूल मालाओं से स्वागत हुआ तथा लोग डीजे की धुन पर नाचे अबीर गुलाल उड़ाए गए। दुष्यंत कुमार ने गाँव के बड़े बड़े बुजुर्गो का आशीवार्द लिया लोगो ने उन्हें मिठाई खिला कर अपनी ख़ुशी जाहिर की। दुष्यंत के पिता रज्जन कुमार सिंह ने बताया की दो साल की तैयारी के बाद सात महीनो की ट्रेनिंग चली और पहली बार में ही बेटे का चयन हुआ है। माता सरोज सिंह ने बेटे की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। ग्राम प्रधान सभाजीत सिंह ने भी इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस मौके पर बधाई देने के लिए अवध प्रताप सिंह, सीतापति सिंह, शिवम सिंह, आयुष सिंह, विनय सिंह, अशोक सिंह, सौरभ सिंह ने ख़ुशी जाहिर की है।
