फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)
गोंडा: एसपी गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को दिए थे। उसी निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जालसाजी करने के फरार अभियुक्त द्वारिका प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी चन्द्रप्रकाश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम तालागंज थाना छपिया जनपद गोण्डा की जमीन को फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा करवा लिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी गिरफ्तार कर्ता टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक अरविन्द कुमार मय टीम।
