लड़की को फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता : अनिल कुमार साहू
गोण्डा:- पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
दिए निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। राम सिंह ने थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया । जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना तरबगंज में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
