कंपनी से 50 लाख के एल्युमिनियम पार्ट्स चोरी का आरोपी गिरफ्तार।

कंपनी से 50 लाख के एल्युमिनियम पार्ट्स चोरी का आरोपी गिरफ्तार।

सन्तोष कुमार यादव

गुडग़ांव:- सेक्टर-31 क्राईम ब्रांच की टीम ने आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी से सुरक्षा कर्मी के साथ मिलकर 50 लाख रुपए का एल्युमिनियम चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से एक कैंटर व 10 टन एल्युमिनियम भी बरामद किया है।

गत 6 नवंबर को एक व्यक्ति ने थाना आईएमटी मानेसर में एक लिखित शिकायत दी कि गत 5 नवंबर की रात को इसकी कंपनी के गार्ड द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर इसकी कंपनी से एल्युमिनियम के पार्ट्स चोरी कर लिए। जिस पर थाना आईएमटी सेक्टर-7 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं इस मामले में सेक्टर-31 क्राईम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गत मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान साकिर निवासी गांव गुलावटी जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपी से पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी साकिर ने अपने एक अन्य साथी जो की कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहा था, के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड देखने पर पता चला कि आरोपी पर शस्त्र अधिनियम व चोरी का सामान रखने के संबंध में नोएडा सैक्टर-58 गौतमबुध नगर में भी दो केस दर्ज हैं। वहीं आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ 10 टन एल्युमिनियम भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *