9 दिन की पूजा अर्चना के बाद नम आंखों से भक्तों ने दी मां को विदाई

अरविंद आर्य
झांसी:- मंगलवार को नगर के मेन बाजार कटेरा में दिनभर मां जगदम्बे की विदाई का क्रम चलता रहा। झांकियों में स्थापित देवी प्रतिमाओं को भक्तों ने नम आंखों से विदा किया। दिनभर युवाओं और बच्चों की टोलियों द्वारा प्रतिमाओं का नंदसागर तालाब एवं रुद्र सागर तालाब में विसर्जन का क्रम चलता रहा।
नवरात्र में नौ दिनों तक देवी आराधना की धूम नगर में दिखाई दे रही थी। इसके बाद मंगलवार से झांकी स्थलों पर देवी की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई थी। नगर में अधिकांश झांकी स्थलों पर देर रात में हवन-पूजन का दौर शुरू हो गया था। रात भर नगर में वैदिक मंत्रो’चारण और मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। इसके बाद मंगलवार को सुबह के समय आरती के उपरांत सभी देवी पांडालों में कन्या भोज आरम्भ हुआ, तत्पश्चात मां दुर्गा की विदाई का क्रम चलता रहा। युवाओं और बच्चों की टोलियों के साथ ही अनेक मोहल्लों में महिलाओं के समूह भी माता रानी को विदा करने पहुंचे। नम आंखों के साथ भजनों की गूूंज और जोरदार जयकारों के साथ माता रानी को विदा किया गया।
कुछ झांकी संचालक ठेले के रथ पर तो अनेक झांकी संचालक चौपहिया तीन पहिया वाहनों को रथ का आकार लेकर माता की प्रतिमा को कस्बा स्थित नंदसागर तालाब एवं रुद्र सागर तालाब तक ले गए। यहां पर ढोल-ढमाकों के साथ मां दुर्गा की सामूहिक आरती श्रद्धालुओं द्वारा की गई। जयकारों के साथ माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन नंदसागर तालाब एवं रुद्र सागर तालाब में किया गया। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा यहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सौरभ जैन, विक्रम सिंह बुंदेला, शिवशंकर सोनी, अमित गुप्ता, पिंटू गुप्ता, राहुल सोनी, गोलू गुप्ता, अजय बुंदेला, दीपक सिंह बुंदेला, , राजा गुप्ता, , विजय सोनी, अनुज गुप्ता, अंश गुप्ता, वरुण बुंदेला, डब्बू सोनी, मुकेश गुप्ता, शालू गुप्ता, आशीष साहू, मयंक साहू,निखिल गुप्ता, अखिलेश नामदेव भारत दुबे जीतू श्रीवास दशरथ नामदेव अवधेश नामदेव ओमनरेश पुजारी संतोष दुबे राजेश नामदेव सुरेंद्र नामदेव रवि दुबे प्रदीप डॉक्टर अरविंद कोटेदार आनंद नामदेव मनोज तोमर मुकेश श्रीवास सुरेंद्र योगी रहीस श्रीवास अवधेश नामदेव गोलू योगी अनिकेत साहू अनिकेत श्रीवास अमित जोगी कुंजीलाल अध्यापक महादेव भास्कर अरविन्द आर्य, सत्येंद्र राय भूपेंद्र गुप्ता दिनेश साहू मुकेश गोल्या, पुलिस व्यवस्था थाना अध्यक्ष महाराज सिंह एवं उनकी समस्त टीम मौजूद रही।
