ए0के0 शर्मा ने गोण्डा जनपद के छपिया स्थित स्वामी नारायण मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन किया

जीत नारायण
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा गोण्डा जनपद के छपिया स्थित स्वामी नारायण मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती नेहा शर्मा ने मंदिर प्रांगण में मंत्रीजी का स्वागत किया और उन्हें मंदिर की विशेषताओं तथा निर्माण के बारे में जानकारी दी।
मंत्री जी ने मंदिर के महंत श्री देव प्रकाश के साथ मंदिर के विस्तार के लिए चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा और उन्होंने मंदिर की भव्यता और व्यवस्था की सराहना की।
मंत्री जी का रास्ते में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
