अमीनाबाद की पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द।
अमीनाबाद की पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द।

जीत नारायण
लखनऊ:- थाना अमीनाबाद की पुलिस टीम ने 25 वर्षीय गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। आपको बता दें बीते 30 अक्टूबर को थाना अमीनाबाद पर आमिर अली हाशमी निवासी 3/360 विनीतखण्ड-3 गोमतीनगर लखनऊ ने स्वयं की छोटी बहन कु० अर्शी हाशमी (25) पुत्री डॉ० शाबिर अली हाशमी निवासी उपरोक्त अमीनाबाद बाटा शोरूम के पास से कहीं खो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। अमीनाबाद प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत कर गुमशुदा युवती की तलाश हेतु टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की फोटो ऑल इण्डिया ह्यूमन ट्रैकिंग व रेलवे पुलिस एवं अन्य गैर राज्य की पुलिस को उपलब्ध करायी गयी तथा चारबाग मेट्रोस्टेशन, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, कैसरबाग बस अड्डा आदि जगहों पर तलाश के क्रम में 4 नवंबर को प्रातः 7 बजे आरपीएफ आसनसोल पश्चिम बंगाल द्वारा जाँचकर्ता अधिकारी को दूरभाष द्वारा सूचना उपलब्ध करायी गयी कि, उक्त गुमशुदा थाना रेलवे पुलिस बल आसनसोल पश्चिम बंगाल की अभिरक्षा में लेकर माया फाउण्डेशन के द्वारा संचालित शेल्टर फॉर अर्बन होमलैस (आश्रय) कुल्टी दिशेरगढ़ आसनसोल में रखा गया है। इस सूचना पर पुलिस सम्बन्धित दस्तावेज व गुमशुदा उपरोक्त के अभिभावक के साथ माया फाउण्डेशन शेल्टर फॉर अर्बन होमलैस (आश्रय) कुल्टी दिशेरगढ़ आसनसोल पश्चिम बंगाल पहुँचकर उपरोक्त गुमशुदा को वहाँ के प्रबन्धक (सुभ्रा मुखर्जी) से मिलकर अपनी अभिरक्षा में लेकर थाना अमीनाबाद लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए थाना अमीनाबाद से गुमशुदा के परिवारीजन को पुलिस ने सकुशल सुपर्द किया।
गुमशुदा को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक धीरज कुमार निगम, महिला कांस्टेबल पूनम गौड़, कांस्टेबल रनवीर शामिल रहे।
