अमीनाबाद पुलिस टीम ने चोरी करने वाली 3 शातिर अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।

जीत नारायण

लखनऊ:- थाना अमीनाबाद पुलिस टीम ने झंडेवाला पार्क अमीनाबाद से तीन शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी का सामान व 2100 रुपए नगद बरामद हुआ है।

आपको बता दें कि बीते 4 सितंबर को शिवाँगी मिश्रा पत्नी हिमाँशू मिश्रा निवासी विनम्र खण्ड थाना गोमतीनगर लखनऊ द्वारा तीन अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
पीड़िता शिवांगी मिश्रा ने अपने लिखित शिकायती पत्र में बताया कि उनके हैंडबैग में रखे 3500 रुपये व आधार कार्ड, विग बाजार कार्ड, कान के दो अर्टीफीशियल झुमके चोरी हो गए हैं। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक दीपक कश्यप द्वारा की जा रही थी। उप निरीक्षक दीपक कश्यप को मुखबिर की सूचना मिली कि 3 महिला चोर अमीनाबाद झंडेवाला पार्क के पास खड़ी हैं। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक दीपक कश्यप ने शातिर अभियुक्ता पिंकी 35 वर्ष पत्नी देशिया नि० कामाख्यागुडी सुफान मार्केट थाना उमस्याम जनपद अलिपुरद्वार वेस्ट बंगाल, शिल्पा वेद उम्र 22 वर्ष पत्नी जगदीश नि० कामाख्यागुडी सुफान मार्केट थाना उमरग्राम जनपद अलिपुरद्वार वेस्ट बंगाल व दिपा उम्र 20 वर्ष पत्नी राहुल नि० कामाख्यागुडी सुफान मार्केट थाना उमरग्राम जनपद अलिपुरद्वार वेस्ट बंगाल को चोरी किए गये माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद गिरफ्तार महिला चोरों को नियमानुसार जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक कश्यप, उप निरीक्षक अवनीश यादव, उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, कांस्टेबल करनवीर, महिला कांस्टेबल दीप शिखा, महिला कांस्टेबल सुमन, महिला कांस्टेबल वीनेश, महिला कांस्टेबल सुमनलता शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *