विद्यालय में हुआ वार्षिक परीक्षा फल वितरित पुरस्कार पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

अनुज श्रोत्रिय

झांसी- मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले कस्बा रानीपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या खुशीपुरा अंग्रेजी माध्यम में वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा अच्छा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल ठाकुर दास अहिरवार निराला रहे। अध्यक्षता उदय चंद कुशवाहा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुराग गुप्ता विनोद गुप्ता राज प्रताप सिंह तोमर विद्यालय की सहायक अध्यापक सरोज अहिरवार धर्म बत्ती विद्याआर्य पूरन लाल देवेंद्र कमली कुशवाहा राजेश देवी छाया देवी रही। प्रथम स्थान ग्रहण करने वाले कक्षा पांच की रागनी कक्षा चार में देवेश कक्षा तीन में हर्ष कक्षा दो में उमंग कक्षा एक में श्रद्धा इसी क्रम में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले राजा नैंसी कंचन भावेश महक तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्वाति खुशी रितेश मधुर नकुल चौथे स्थान पर रागिनी भावना आयन भूमि भावना पांचवें स्थान पर उत्तम सुरभि चित्रा काजल निशान सभी बच्चों को पुरस्कृत वितरण किया गया। धनेंद्र सिंह तोमर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए घनेंद्र सिंह तोमर ने बताया गरीबी से उठना है तो विद्या से जोड़ना बहुत जरूरी है। विद्या से बड़ा धन कोई नहीं है। सरकारी सुविधाओं के साथ-साथ विद्यालय परिवार द्वारा समाज सेवा अनेकों सुविधाएं उपलब्ध होती रहती हैं। 1 अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ है जो अभिभावक अपने 6 बरस बाले बच्चों का विद्यालय में प्रवेश चाहते हो वह 1 अप्रैल से विद्यालय में प्रवेश कराकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करें तथा सरकार द्वारा रुचिकर भोजन ड्रेस जूता मोजा बस्ता पुस्तकें आदि सुविधाएं निशुल्क प्राप्त करें। जब सुविधा निशुल्क मिलती हो क्यों धन खर्च करें शिक्षा से कोई बच्चा वंचित ना रहे इसकी अपील प्रधानाध्यापक द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *