फर्जी जमीन घोटाले का एक और मास्टरमांइड गिरफ्तार।

फर्जी जमीन घोटाले का एक और मास्टरमांइड गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट:-

गोंडा:- थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा में फर्जी जमीन घोटाले के 33 अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में पंजीकृत हुए थे मुकदमे। इसके अतिरिक्त 10 मुकदमें और भी पंजीकृत हुए है। जिसमें स्थानीय थाना स्तर पर जांच हेतु एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया था। 25 नवम्बर 2022 को एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य अभियुक्त बृजेश कुमार अवस्थी को अंबेडकर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कोतवाली नगर व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा एक और सह अभियुक्त सालिक राम सिंह को मुखबिर की खास सूचना पर अम्बेडकर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने अपने साथी बृजेश कुमार अवस्थी के साथ मिलकर वादिनी सुन्दरपती पत्नी स्व० सतीष चन्द्र निवासिनी ग्राम पथवलिया थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा की जमीन जाल-साज व कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी बैनामा करा दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत था। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ फर्जी जमीन बैनामा कराने के लगभग दो दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तारकर्ता टीम प्रभारी निरीक्षक अपराध अनंत कुमार सिंह थाना कोतवाली, प्रभारी एस०ओ०जी० संतोष कुमार सिंह मय टीम शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *