8 दिसंबर को निपुण असेसमेंट टेस्ट (NAT) का होगा आयोजन।
8 दिसंबर को निपुण असेसमेंट टेस्ट (NAT) का होगा आयोजन।

आशीष तिवारी की रिपोर्ट:-
लखनऊ:- 30 नवम्बर 2022 को पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार विकास खण्ड फखरपुर के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक /संविलियन विद्यालयों के प्र. अ./प्रभारी प्र. अ. की बैठक ब्लॉक् संसाधन केंद्र, गजाधरपुर, फखरपुर बहराइच पर खण्ड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में BEO यादव द्वारा निपुण भारत मिशन के लक्ष्य प्राप्त करने, सत्र 2022-23 के UDISE फीडिंग जो इस बार विद्यालय स्तर से पूर्ण होनी है, शारदा ऐप, समर्थ ऐप पर शतप्रतिशत फीडिंग पूर्ण करने हेतु निर्देश प्रदान किये गए। BEO यादव द्वारा कम्पोजिट ग्रांट 2022-23 के समुचित और नियमानुसार उपभोग कराने और प्राथमिकता के आधार पर 19 पैरामीटर से संतृप्त करने हेतु निर्देश प्रदान किये। बैठक में बताया गया कि 08/12/2022 को निपुण असेसमेंट टेस्ट (NAT) का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए सभी लोग व्यापक स्तर पर तैयारी कर लें। बैठक विकास खण्ड के अकादमिक रिसोर्स पर्सन डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह सहित समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
