नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर भागा ले जाने वाला गिरफ्तार

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम
गोंडा:- पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त- सोनू गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना खरगूपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। धारा 1. मु0अ0सं0-284/23, धारा 363,366 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक चन्द्रसेन वर्मा शामिल रहे।
