आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग निरंतर एक्शन में

अवधेश राणा
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
गौतमबुद्धनगर:- आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एवं जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि आबकारी टीम गौतम बुद्ध नगर एवं थाना बादलपुर की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध स्थलों पर दबिश की गई। उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान थाना बादलपुर स्थित दादरी बाईपास के पास से एक व्यक्ति सागर पुत्र देवेंद्र पांचाल को 16 टेट्रा पैक कैटरीना देशी शराब उत्तर प्रदेश में विक्रय के लिए अनुमन्य एवं 20 पव्वें क्रेजी रोमियो अरुणाचल में बिक्री के लिए अनुमन्य का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 में अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गई। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर ने सूचना दी।
