अवैध होर्डिंग-बोर्ड व साइनेज बोर्ड के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई
अवैध होर्डिंग बोर्ड व साइनेज बोर्ड के खिलाफ नगर निगम गुरूग्राम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव
गुड़गांव :- गुडगांव सड़क पर लगे अवैध होर्डिंग बोर्ड व साइनेज बोर्ड के खिलाफ नगर निगम गुरूग्राम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सोमवार को जोन-3 क्षेत्र में विभिन्न सडक़ों, फुटपाथों, ग्रीन बैल्ट, बिजली के खंबों तथा डिवाइडरों से होर्डिंग बोर्ड व साइनेज हटाए।
सहायक अभियंता दलीप सिंह यादव के नेतृत्व में इनफोर्समैंट टीम शनिवार को जोन-3 क्षेत्र में पहुंची। यहां पर सेक्टर-45/46 डिवाइडिंग रोड़, सेक्टर-52/57 डिवाइडिंग रोड़, सेक्टर-56 बायोडायवर्सिटी पार्क डिवाइडिंग रोड़ तथा राजीव चौक से मेफील्ड गार्डन रोड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सैंकड़ों होर्डिंग बोर्ड तथा साइनेज बोर्ड हटाए गए। टीम ने उक्त सभी सामग्री को जब्त भी किया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम गुरूग्राम के संयुक्त आयुक्त विजय यादव, डीटीपी सुमित मलिक, एटीपी सिद्धार्थ लगातार टीमों को दिशा-निर्देश देते रहे।
नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ के अनुसार किसी भी प्रकार के विज्ञापनों या साइनेज बोर्ड का प्रदर्शन करने से पूर्व नगर निगम गुरूग्राम के स्वीकृति लेना अनिवार्य है।
