चारबाग से लापता हुई अयोध्या की कुमारी रूपा।

आशीष तिवारी।

लखनऊ:- आपको बता दें कि ग्राम- बभन, गांव थाना- पुराकलंदर जनपद अयोध्या की रहने वाली कुमारी रूपा चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे से 2 सितंबर 2022 को लापता हो गई थी। मां श्रीमती शीला की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना नाका में दर्ज कर ली गई है, जिसका मुकदमा अपराध संख्या 174/2022 धारा 363 के तहत पंजीकृत किया जा चुका है। कुमारी रूपा पुत्री स्वर्गीय राम आशीष की उम्र लगभग 4 वर्ष रंग सांवला रूपा का पहनावा ऊपर कथा रंग की टी-शर्ट व नीचे कच्छी पहनी हुई है। सभी सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि इस गुमशुदा बच्ची के बारे में किसी को किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है तो इन मोबाइल नंबरों पर सूचना देने की कृपा करें।

सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग योगेश कुमार 954401497

प्रभारी निरीक्षक थाना नाका बृजेश द्विवेदी 9454403867

चौकी प्रभारी चारबाग विनय मिश्रा पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।8840903974

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *