सुभासपा सुप्रीमों के बिगड़े बोल, कहा हमसे बड़ा गुण्डा कौन।


सुभासपा सुप्रीमों के बिगड़े बोल, कहा हमसे बड़ा गुण्डा कौन।

संजय मिश्रा ( गोरखपुर मंडल ब्यूरो )

कल जो गुण्डे थे, आज हमें ठोंकते हैं सलाम।

मृतक अमित के घर पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष, परिजनों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन।

सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर, ग्रामीणों में दिखा रोश।

देवरिया:- उत्तर प्रदेश सरकार के अपराध मुक्त शासन प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए जनपद देवरिया में दबंग पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं, विगत दिनों जनपद में लार थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सभा धंधवार मठिया में मनबढों ने अमित राजभर को पीट पीट कर मौत की नींद सुला दिया था। क्षेत्रीय राजनीतिज्ञों द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया गया, मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई और चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया, व पीड़ित परिजनों के दुखती रग पर हाथ रखने पहुंचने लगे राजनेता।

घटना को सुर्खियों में लाने में आगे रहीं सुभासपा नेत्री।

घटना को प्रशासनिक जिम्मेदारों की नजर में लाने की मुख्य भूमिका में सुभासपा की उत्तर प्रदेश सचिव सुनीता राजभर की रही जिनके नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था, तथा पुलिस प्रशासन घटना में मुस्तैदी के साथ खड़ा होना पड़ा था।

इसी क्रम में घटना की पल पल की जानकारी लेने के पश्चात रविवार को धंधवार मठिया पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री, सुभासपा सुप्रीमों ओमप्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और घटना के कारणों एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी ली।

अपने तल्ख तेवर के लिए जाने जाने वाले सुभासपा सुप्रीमों काफी नरम अंदाज में रहे, परंतु ग्रामीणों द्वारा गांव में दबंगों के खौफ के सवाल पर सुभासपा अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कहा कि हमसे बड़ा कौन गुण्डा है, जो कल गुण्डे थे वो आज ओमप्रकाश राजभर को सलाम ठोंकते है।

बेख़ौफ़ हो जीने की दी नसीहत

पूर्व मंत्री राजभर मृतक की पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बेटी से मिल कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया और भयमुक्त होकर जीने की नसीहत दी।

पत्रकारों द्वारा पीड़ित परिवार को उनके संगठन द्वारा सहायता उपलब्ध कराने के सवाल पर जहां सहायता करने की बात कह टाल गए वहीं पीड़ित परिजनों के साथ हर वक्त खड़ा रहने का आश्वासन दिया।

बोले ग्रामीण – सत्ताधारियों की कर्तव्यहीनता, चुनावों में पड़ेगी भारी

ग्रामीणों के निशाने पर मीडिया के समक्ष रहे सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधि, जहां गांव के सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास, सबका विस्वास का नारा सिर्फ चुनावी छलावा नजर आ रहा है। जिले में इतनी बड़ी घटना घटित होने के तीन‌ दिन बीत गए परन्तु क्षेत्रीय विधायक और सांसद ने पीड़ित परिवार की सुधि लेना मुनासिफ नहीं समझा जबकि क्षेत्रीय विधायक प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। ग्रामीणों ने रोश भरे लहजे में कहा कि सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की जनता के प्रति कर्तव्यहीनता आने वाले चुनावों में भाजपा पर भारी पड़ेगी।

उधर गए ओम प्रकाश, इधर पहुंचे सपा नेता 

घटना की जानकारी लेने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सपा जिलाध्यक्ष डॉ० दिलीप यादव के नेतृत्व में धंधवार मठिया पहुंचा, प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश यादव सहित कई सपा नेता मौके पर पहुंचकर मृतक अमित राजभर के परिजनों को ढाढ़स बंधाया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ तन-मन-धन से खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *