बहुजन समाज पार्टी की नगर पंचायत रामसनेही घाट में सेक्टर की बैठक सम्पन्न।


प्रीती कश्यप।
बाराबंकी जिले के तहसील रामसनेही घाट में बहुजन समाज पार्टी ने आगामी पंचायत चुनाव वा लोकसभा चुनाव की तयारी तेज कर दी है। जिसके मद्देनजर नगर पंचायत रामसनेही घाट के बेलहा चौराहे पर बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता कैडर के वरिष्ठ लोगों द्वारा किया गया जिसके जरिए एक संदेश दिया गया की बीजेपी की सरकार में किस तरह से महंगाई अपने चरम पर है ईंधन से लेकर खाने पीने के समान आज ऊंचाई छू रहे हैं शिक्षा महंगी हो गई है आम आदमी कैसे बच्चों को पढ़ाएगा अपने वंसजो को याद करते हुए बताया की अति पिछड़ा वा एससी कास्ट के लोगों के वंशज इस धरती पर राज करते थे पर आज सरकार इन्हे गुमराह करके राशन पर ले आई है। आज हम पेट भरने के लिए सिर्फ काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को हर एक वार्ड में बैठक करके मान्यवर कांशीराम बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के संघर्षों को जन जन तक पहुंचने के लिए संकल्प लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे बीएसपी के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम, केके रावत जोन इंचार्ज अयोध्या, राध्येश्याम रावत जिला सचिव विधान सभा अध्यक्ष, मुकेश कनौजिया नगर सचिव, संतोष गौतम भोलानाथ निषाद विधान सभा उपाध्यक्ष एवं दिलीप कुमार उपस्थित रहे।
