DSP की पदोन्नति के लिए DPC की बैठक पर जारी रहेगी रोक, आज फिर होगी हाईकोर्ट में सुनवाई।

DSP की पदोन्नति के लिए DPC की बैठक पर जारी रहेगी रोक, आज फिर होगी हाईकोर्ट में सुनवाई।

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- हरियाणा सरकार द्वारा प्रोमोशन में दिए जाने वाले आरक्षण पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कई घंटे तक चली बहस के बाद हाईकोर्ट ने बहस को जारी रखते हुए सुनवाई मंगलवार तक स्थगित कर दी। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस निरीक्षक से डीएसपी की पदोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक पर रोक जारी रखी है।

इससे पहले हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में आश्वासन दिया था कि वह सुनवाई तक पुलिस निरीक्षक से डीएसपी पद पर प्रोमोशन के लिए डीपीसी की बैठक आयोजित नहीं करेगी। पुलिस इंस्पेक्टर से डीएसपी पदोन्नति में आरक्षण देने के सरकार के फैसले के खिलाफ हरियाणा के कुछ पुलिस इंस्पेक्टरों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था । याचिकाकर्ताओं के अनुसार पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिशा निर्देश जारी किया था।जिसका यहां अनुपालन नहीं किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *