इससे पहले कि विवाद बढता पुलिस ने तीन को भेजा जेल

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- ग्राम पंचायत विजयगढ में लम्बे समय से वर्तमान व पूर्व प्रधान में चल रहे विवाद में किसी प्रकार का विवाद बढने से पहले ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि विजयगढ निवासी सुरेश अहिरवार, योगेन्द्र पटेल पूर्व प्रधान के पक्ष से हैं जबकि मुन्नालाल यादव वर्तमान प्रधान पक्ष से हैं। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि दोनों पक्षों में विवाद होने की संभावना बढ़ रही है। इस पर प्रभारी निरीक्षक थाना उल्दन मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में रामपाल सिंह, भगवान सिंह परिहार, नेत्रपाल सिंह, ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामले में प्रभारी निरीक्षक थाना मुकेश सिंह चौहान ने बताया है कि ग्राम विजयगढ में खुराफातियों को चिन्हित कर आगे भी कडी कार्यवाही की जाएगी।
