भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, दिया त्यागपत्र

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है प्रथम चरण के नगर निकाय चुनाव के आज नामांकन पत्रों की जमा करने की आखिरी तिथि है और आज ही भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया है। आपको बता दें कि आज झांसी जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत रानीपुर के निवासी लाल बहादुर सोनू आर्य के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के पद से इस्तीफा दे दिया गया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर आर्य के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा के नाम पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए त्याग पत्र दिया गया साथ ही आरोप लगाया गया कि भारतीय जनता पार्टी अब नीति और सिद्धांतों पर काम नहीं कर रही है। जिसकी कल्पना देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

इस्तीफे में एक बात और स्पष्ट कही गई है कि स्थानीय स्तर पर नेताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। उन्हें उनकी मेहनत लगन और ईमानदारी का कोई सिला नहीं मिल रहा है। आपको बता दें कि लाल बहादुर आर्य के द्वारा पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की मुख्य वजह स्थानीय स्तर के नेताओं की कथनी और करनी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कथनी और करनी से भेदभाव कर रही है। जिसके चलते उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *