भिटौली पुलिस ने किया जन चौपाल कार्यक्रम का अयोजन।
भिटौली पुलिस ने किया जन चौपाल कार्यक्रम का अयोजन।

घनश्याम श्रीवास्तव
महाराजगंज ( शिकारपुर ):- भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर पुलिस चौकी अंतर्गत शिकारपुर गांव के पंचायत भवन परिसर में बुधवार की दोपहर 3:30 बजे से पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश के क्रम में भिटौली पुलिस द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गांव से जुड़े रास्ते की भूमि, आपसी बंटवारे, पुश्तैनी भूमि विवाद सहित अनेक समस्याओं की जनता से संवाद स्थापित करते हुए साथ ही जानकारी ली गई और विवाद के समाधान कराने का भरोसा दिलाया गया। इस सम्बंध में पुलिस ने विवाद के संपूर्ण समाधान हेतु जनता से प्रशासनिक मदद लेने का भी अनुरोध किया तथा व्यक्तिगत व परिवेश की स्वच्छता बनाए रखने पर बल दिया। इस मौके पर उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार यादव, बी०पी०ओ० पीयूष नाथ तिवारी, सुनील कुमार ग्राम प्रधान पूनम आदि मौजूद रहे ।
