गैंगवार से दहल उठा भिवानी, गैंगस्टर जयकुमार उर्फ भादर को सोनू मीठी गैंग ने गोलियों से भूना।

गैंगवार से दहल उठा भिवानी, गैंगस्टर जयकुमार उर्फ भादर को सोनू मीठी गैंग ने गोलियों से भूना।

संतोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- भिवानी जनपद में एक बड़ी गैंगवार की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार शिवानी ब्लॉक में बुधशैली-घंघाला के पास 2 गैंगों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस गैंगवार में एक गैंगेस्टर जय कुमार उर्फ भादर की मौत की खबर आ रही है। सूचना के मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में भादर को नागरिक आस्पताल ले गई। जहां मंगलवार को भादर के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि सोनू मीठी गैंग ने भादर की हत्या की है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार भादर अपनी पिकअप वाहन में 2 साथियों के साथ कहीं जा रहा था। इस दौरान सोनू मीठी की गैंग ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गैंगेस्टर जय कुमार उर्फ भादर की मौत हो गई।

गौरतलब है कि जयपाल उर्फ भादर के खिलाफ करीब 32 मामले दर्ज हैं। उस पर लूट, गैंगवार, हत्या, हत्या का प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी सोनी मीठी गैंग से काफी दिनों से तानातानी चल रही थी। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *