बिगड़े शहजादों का कारनामा, क्लब में नहीं दी एंट्री तो गुस्से में आकर की हवाई फायरिंग।

बिगड़े शहजादों का कारनामा: क्लब में नहीं दी एंट्री तो गुस्से में आकर की हवाई फायरिंग.5 गिरफ्तार,

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव (गुरुग्राम )

गुरुग्राम:- गुरुग्राम के क्लब में युवकों को एंट्री न देना एक क्लब संचालक व सिक्योरिटी गार्ड को भारी पड़ गया। गुस्से में आए युवकों ने क्लब के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। मामले की सूचना जब डीएलएफ थाना पुलिस को लगी तो पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी हिमांशु शर्मा, अमरजीत, लोकेश, अंकित व पानीपत निवासी संदीप कमार के रूप में हुई है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-29 के WAKA WAKA क्लब में आए थे। पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर जब क्लब में जाने लगे तो उन्हें क्लब के गेट पर मौजूद सिक्योरिटी ने रोक लिया और उनके एक घायल साथी को क्लब में एंट्री देने से इंकार कर दिया। काफी देर बहस के बाद भी जब कोई बात नहीं बनी तो उन्होंने क्लब के बाहर फायरिंग कर दी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एक आरोपी अमरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत एक केस दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *