सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई मौत।

अनुराग पांडे संवाददाता (महराजगंज )

 

परतावल:- श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर धरमौली पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक सवार को एक टैंकर ने ठोकर मार दी, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। मिली खबर के अनुसार बसहियाँ बुजुर्ग निवासी बाबूलाल गुप्ता अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल धरमौली को गए थे घर लौटते समय रास्ते में धरमौली पेट्रोल पंप के समीप रास्ते में ही एक टैंकर की चपेट में आ गए।रात के अंधेरे और सुनसान सड़क पर कुछ देर बाद बाइक सवार के लहूलुहान शरीर को देखकर राहगीरों द्वारा घटना जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर मय फोर्स सहित पहूँचे चौकी इंचार्ज परतावल ने तत्काल बुरी तरह घायल बाबूलाल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल बाजार पहूंचाया।जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *