मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, गिरोह के 4 शातिर आरोपी धरे गए।

जीत नारायण
लखनऊ:- थाना ठाकुरगंज की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों के पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें, 2 अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व 2 अवैध जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।
तेज तर्रार पुलिस उपायुक्त पश्चिमी राहुल राज व अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त चौक इन्द्र प्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज विकास राय प्रभारी के नेतृत्व में थाना ठाकुरगंज की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र एवं जनपद लखनऊ के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करने वाले 4 अभियुक्त मो० आरिफ उम्र 21 वर्ष पुत्र छोटे मियाँ निवासी 400/45/30 मल्लाही टोला थाना ठाकुरगंज लखनऊ, मो0 आसिफ उम्र 22 वर्ष पुत्र मो0 उस्मान निवासी पटेल पारिक जनरैलगंज राधाग्रामा थाना ठाकुरगंज लखनऊ, शमशाद खान उर्फ मद्दे उम्र 23 वर्ष पुत्र नौशाद खान निवासी 447/155 राधाग्राम मिश्रीबाग थाना ठाकुरगंज लखनऊ व चौथा अभियुक्त रियाज उम्र 28 वर्ष पुत्र लियाकत निवासी इमरान के मकान में किराए पर रामनगर ढाल थाना सआदतगंज जनपद लखनऊ को थाना ठाकुरगंज के अन्तर्गत पंपिंग स्टेशन मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने कुल 7 वाहन स्प्लेंडर रजि० नं० UP32 KR 2328, होण्डा CD110 Dream DX रजि० नं० UP 32 GY 9491, स्प्लेंडर प्लस रजि० नं० UP 32 KE 2935, Hero HF Deluxe रजि० नं० UP 32 HM 4971, हीरो होण्डा पैशन प्लस वाहन संख्या UP 32 CA 7940, हीरो होण्डा वाहन संख्या UP 33 U 5251 व वाहन संख्या UP 32 AP 4492 एवं अभियुक्त रियाज एवं आरिफ के पास से एक-एक तमन्चा 315 बोर व एक-एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मो० आरिफ ने बताया कि वह पुताई का काम करता है, मो० आसिफ चौक क्षेत्र में ई रिक्शा चलाता है, समशाद हैदर अब्बास नि० जाफरिया कालोनी के चार पहिया वाहन का चालक है व रियाज पुराने कपड़ो की फेरी करता है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिमी राहुल राज ने प्रेस वार्ता में बताया कि अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर एवं अभ्यस्त अपराधी है एवं गिरोह बनाकर योजनाबद्ध तरीके से वाहन चोरी का अपराध करते हैं, जिनमें अभियुक्त रियाज थाना चौक से गैंगस्टर है एवं शेष अभियुक्तगण के विरूद्ध जनपद लखनऊ के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की कड़ाई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह लोग गिरोह बनाकर मकान के बाहर एवं सार्वजनिक तथा खुले वाहन पार्किंग से वाहनों का लाक तोड़ कर चोरी करते हैं एवं उन्हें बेच कर मोटा मुनाफा कमाते थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सचिन कुमार चौकी प्रभारी गऊघाट, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक सौरभ, हेड कांस्टेबल उदय प्रकाश, हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी, कांस्टेबल शिवम सिंह, शैलेन्द्र कुमार, गौरव यादव शामिल रहे।
