भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की धूमधाम से मनाई गई जयंती

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिलारा में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती शोभायात्रा निकालकर हषोल्लास के साथ युवाओं द्वारा मनाई गई। इस दौरान काशीप्रसाद अहिरवार, सुरेश अहिरवार, जागेश्वर अहिरवार, चंद्रभान अहिरवार, सौरभ, करन, धीरेंद्र, दिनेश, नीरज, गंगाराम, दयाराम, चिंतामन, धर्मेंद्र, अनुज, राकेश, सुरेंद्र, महेश, ओमप्रकाश अहिरवार आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्राम घाटकोटरा, हरपुरा ,खकौरा, धायपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, भण्डरा आदि ग्रामों में भी भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसी तरह ग्राम कदौरा में जय भीम युवा कमेटी द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की जयंती भव्य शोभायात्रा निकालकर धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान अमान, देवी प्रसाद, भवानीदीन, हरगोविंद, देवप्रकाश अहिरवार, पारीछत, शिवदयाल, पलटू, हरदयाल, हरचरन, राजू, डमरूलाल, विवेक, भूपेंद्र, अंजेश, मनेंद्र, अजय, तुलसीदास अहिरवार, छोटेलाल, संतोष कुमार , शैलेंद्र कुमार, हेमंत, प्रशांत, अंशुल, कपिल, करन, पंकज, रितेश, राजदीप, राजबहादुर, कृपाराम, चंचल, चंद्रपाल, राजेश, भारत, पंकज, अरविंद ,अल्लू, रोहित, जगत, रोशन, राजाराम, सत्येंद्र, रविंद्र, लक्ष्मण, भागचंद, राकेश, कौशल, नंदराम, रानू, द्रुपाल, दद्दू, नीरज, अजय, जुगलकिशोर, दीपू, बाबू ज्ञानेंद्र कुमार अहिरवार आदि लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत धायपुरा में संचालित अनन्य पहल फाउंडेशन पाठशाला में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को निशुल्क कांपी, किताबें, कलम का वितरण करके डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान संस्था के सीएचओ नीरज श्रीवास्तव, रहीश, नंदकिशोर, कपिल, दिव्या भारती आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
